Dharampur BDC Candidate Dr Rakesh Rana ने Campaign तेज किया

Author : Satish Kumar

धर्मपुर क्षेत्र में बीडीसी प्रत्याशी डॉ रणेश राणा ने अपना चुनावी प्रचार अभियान और अधिक तेज कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने भटौली पंचायत समिति के अंतर्गत धर्मपुर गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने लिए समर्थन व वोट देने की अपील की।

प्रचार के दौरान डॉ रणेश राणा ने गांव के लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर उन्हें सेवा का मौका मिलता है तो वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम करेंगे।

स्थानीय लोगों ने भी उनके प्रचार अभियान के दौरान सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया। कई ग्रामीणों ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर उनके साथ खड़े हैं। डॉ रणेश राणा ने कहा कि वह पंचायत समिति के समग्र और संतुलित विकास के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनका मुख्य फोकस शिक्षा, सड़क, पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है।

उन्होंने यह भी कहा कि भटोली कलां और हरिपुर संधोली पंचायतों के समान विकास के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी, ताकि सभी क्षेत्रों में बराबरी से विकास हो सके। प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे सोच-समझकर मतदान करें और उन्हें सेवा का अवसर दें, ताकि क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जा सकें।

May 18, 2026 5:39 p.m. 355
#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
जेल से कोर्ट ले जाने पर रोक, हिमाचल में अब ऑनलाइन होगी खतरनाक कैदियों की पेशी नम्होल में बोलेरो से 4 किलो चरस बरामद, कुल्लू के 2 तस्कर गिरफ्तार घुमारवीं नगर परिषद में 20 साल बाद भाजपा की बड़ी जीत, कांग्रेस को झटका हिमाचल में 19 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और अंधड़ का अलर्ट