Devvrat Yadav ने Rajkumar Chaudhary की जीत पर जताई खुशी

Author : Satish Kumar

बद्दी में हाल ही में हुए चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने पर राजकुमार चौधरी को लगातार बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में नर-सेवा नारायण-सेवा समिति बद्दी के मुख्य संरक्षक देवव्रत यादव ने भी उन्हें हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्य संरक्षक देवव्रत यादव, मुख्य संयोजक राधा गोविंद मंत्री और समिति सदस्य राकेश गुलेरिया ने संयुक्त रूप से राजकुमार चौधरी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल जनसेवा कार्यकाल की कामना की।

देवव्रत यादव ने कहा कि राजकुमार चौधरी की जीत जनता के भरोसे, उनकी मेहनत और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी तरह जनसेवा के कार्यों को ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हर वर्ग की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए राजकुमार चौधरी क्षेत्र में विकास की नई दिशा देंगे। समिति के अन्य पदाधिकारियों ने भी उनकी सफलता की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया और विश्वास जताया कि उनका कार्यकाल जनता के लिए लाभकारी साबित होगा।

June 2, 2026 5:16 p.m. 347
#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #बद्दी
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
Heading: जनगणना स्वगणना अभियान शुरू, 15 जून तक ऑनलाइन जानकारी भर सकेंगे नागरिक न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरा परिवार, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को मिला देश के सर्वश्रेष्ठ मैदान का प्रतिष्ठित सम्मान रिवालसर-दुर्गापुर सड़क पर निजी बस पलटी, महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोग घायल