Author : Ashok Kumar Chamba
चंबा जिले में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग ने किसानों और बागवानों के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की है। विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर ने किसानों से बातचीत करते हुए बताया कि मौसम की अनिश्चितता और सेब की कमजोर पैदावार के बावजूद विभाग वैकल्पिक फसलों पर विशेष जोर दे रहा है।
उन्होंने कहा कि अब किसान कीवी और अन्य हाई वैल्यू फसलों की ओर ध्यान दें, क्योंकि कीवी की कीमतें 120-130 रुपये प्रति किलो तक पहुँच रही हैं। किसानों को ब्लूबेरी जैसी हाई वैल्यू क्रॉप पर 75% तक सरकारी सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा 500 स्क्वायर मीटर पॉलीहाउस योजना के तहत किसानों को समर्थन दिया जाएगा।
विभाग ने बताया कि मिशन इंटेग्रेटेड डेवलपमेंट फॉर हॉर्टिकल्चर के तहत कुल 200 लाख रुपये का प्लान तैयार किया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रति हेक्टेयर 1.5 लाख से 6 लाख रुपये की लागत पर 50% तक सहायता उपलब्ध होगी।
अधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे मक्की-गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों से हटकर बागवानी की ओर बढ़ें। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और बागवानी क्षेत्र में नई संभावनाओं का निर्माण होगा। किसान जो कीवी, ब्लूबेरी या अन्य हाई वैल्यू क्रॉप्स लगाना चाहते हैं, उनके लिए यह अवसर लाभकारी साबित होगा।
शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका...
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में Shubman Gill 157 रन बनाकर WTC में 3000 रन पूरे कर सकते हैं। ऐसा करने वाले व
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा