Bramour हिमाचल: 2 Youth बर्फ में फंसे, पुलिस और प्रशासन Rescue जारी

Author : Ashok Kumar Chamba

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के ब्रमौर विधानसभा क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सच के दो युवक, जिनकी उम्र क्रमशः 14 और 19 साल बताई जा रही है, दो दिन पहले ब्रह्माणी माता के टॉप जोत पर पिकनिक के लिए गए थे। लेकिन अचानक हुई भारी snowfall के कारण वे वहां फंस गए।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगभग 3 से 5 फीट तक बर्फ गिर चुकी है, जिससे हालात बेहद कठिन बने हुए हैं। युवकों की सही location का पता न चल पाने के कारण पुलिस, जिला प्रशासन और ब्रमौर प्रशासन की टीमों को मौके पर भेजा गया है।

इसके साथ ही drone की मदद से तलाश जारी है, लेकिन घने कोहरे और बर्फबारी की वजह से रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं। डीसी चंबा और जनजातीय एवं राजस्व मंत्री Jagat Singh Negi से भी मामले को लेकर संपर्क किया गया है।

सरकार और प्रशासन ने बताया कि मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर से rescue का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन की टीमें दिन-रात दोनों युवकों को सुरक्षित निकालने के लिए काम कर रही हैं।

अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि फिलहाल इलाके में बिना कारण न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। युवकों के सुरक्षित बाहर आने तक प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Jan. 26, 2026 5:59 p.m. 344
#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #चंबा
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
पंजाब बंद आज: मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, यातायात पर असर मणिमहेश यात्रा के लिए 25 अगस्त से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर रोक