Author : Satish Kumar
बीटा ड्रग्स कंपनी परिसर में डॉ. जीवन दास भत्रा जी की स्मृति में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ठाकुर रंजीत सिंह जी एवं विशेष अतिथि देवव्रत यादव जी उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर का आयोजन बीटा ग्रुप ऑफ कंपनियों द्वारा उनके संस्थापक श्री विजय भत्रा जी की प्रेरणा से किया जा रहा है, जो अपने पिता की स्मृति में इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल सेक्टर-32 से आए डॉक्टरों की टीम, आयोजन समिति, कर्मचारियों, आसपास के गांवों से आए रक्तदाताओं और महिला शक्ति की सराहनीय भूमिका रही। सभी रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर इस शिविर को सफल बनाया।
यह रक्तदान शिविर न केवल जरूरतमंदों के लिए जीवनदान है, बल्कि समाज के लिए एक मजबूत संदेश भी है कि सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका...
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में Shubman Gill 157 रन बनाकर WTC में 3000 रन पूरे कर सकते हैं। ऐसा करने वाले व
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा