Author : Satish Kumar
बद्दी-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र के काठा इलाके में स्थित मार्क एंटरप्राइजेज नामक उद्योग में बुधवार देर शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग उद्योग की तीसरी मंजिल पर भड़क उठी, जिससे कुछ ही समय में पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस आग से लाखों रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है।
जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, बद्दी फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से भी मदद मंगाई गई। बिरला टेक्सटाइल, वर्धमान और नालागढ़ से दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। कुल मिलाकर करीब पांच दमकल गाड़ियों ने कई घंटों तक लगातार मेहनत कर आग पर काबू पाया।
फायर टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित किया और आसपास की अन्य फैक्ट्रियों को सुरक्षित रखा। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।
राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी भी कर्मचारी के घायल होने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा
चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता,...
चंबा मिंजर मेला 2026 के समापन समारोह में CM Sukhu शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन समेत कई विका