Author : Sourabh Jain
बद्दी: काठा स्थित नैना अपार्टमेंट के दुर्गा माता मंदिर में श्रीकृष्ण षष्ठी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर अपार्टमेंट के निवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
श्रीकृष्ण षष्ठी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के लिए विशेष रूप से छप्पन भोग तैयार किया गया। नैना अपार्टमेंट के प्रत्येक घर से श्रद्धालु अपनी ओर से एक-एक भोग लेकर मंदिर पहुंचे और उसे भगवान श्रीकृष्ण को श्रद्धापूर्वक अर्पित किया। सामूहिक रूप से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।
पूजा-अर्चना और भोग अर्पित करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अपार्टमेंट की बड़ी संख्या में महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान भक्तिमय गीतों और श्रीकृष्ण भजनों से पूरा वातावरण गूंज उठा। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य करते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने राधे-कृष्ण और जय श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। इससे नैना अपार्टमेंट और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
महिला संगठक टीना ने बताया कि नैना अपार्टमेंट में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम सभी निवासियों के आपसी सहयोग से आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने का अवसर मिलता है। साथ ही आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलती है। निवासियों ने कहा कि सामूहिक रूप से मनाए जाने वाले ऐसे पर्व नई पीढ़ी को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और श्रीकृष्ण भक्ति में लीन नजर आए।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर