Author : Satish Kumar
बद्दी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नालागढ़ क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कुल 13.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
पहले मामले में बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल एक्स टीम ने हिमुड़ा कॉलोनी, रड़ियाली क्षेत्र में एक किराये के कमरे पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 6.24 ग्राम चिट्टा, एक डिजिटल तराजू और नकदी बरामद की। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दूसरे मामले में पुलिस चौकी जोघों की टीम ने अन्दरोला क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां एक अन्य आरोपी को 7.08 ग्राम चिट्टा और 7220 रुपये नकदी के साथ पकड़ा गया। इस मामले में भी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
दोनों मामलों में पुलिस ने NDPS Act के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नशा तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, व्यवसायिक संस्थानों पर बढ़ा बिजल...
Himachal Government ने Business Units पर Power Cess लागू किया। Hotels, Hospitals और Coaching Institu
लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पर छात्रा से अभद्र बातचीत का...
Lucknow University में Professor पर छात्रा से अभद्र बातचीत और Paper Leak का लालच देने के आरोप लगे। V
मानपुरा पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 5 मोटरसाइकिल ब...
मानपुरा Police ने Bike Theft Gang का भंडाफोड़ किया। अलग-अलग जगहों से चोरी 5 Motorcycle बरामद हुईं, आ