Author : Sourabh Jain
बद्दी में इंडेन गैस सिलेंडर की वितरण व्यवस्था को लेकर कई उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर लेने के लिए उन्हें सुबह 4 बजे से ही लाइन में खड़ा होना पड़ा। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे उपभोक्ताओं में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर असंतोष देखने को मिला।
इस मामले को लेकर दून जनहित मोर्चा के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रणेश राणा ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने खाद्य आपूर्ति मंत्री और उपायुक्त सोलन से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और गैस वितरण व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
वहीं, कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस वितरण में कथित अनियमितताएं हो रही हैं। उनका कहना है कि कई जगहों पर डोर-टू-डोर गैस सिलेंडर वितरण भी सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि सभी उपभोक्ताओं को बिना परेशानी और समय पर गैस सिलेंडर मिल सके।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स