अमृतसर जालंधर Blast: BSF HQ के पास धमाकों से दहशत फैली

Post by : Himachal Bureau

पंजाब से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। अमृतसर के खासा कैंट इलाके और जालंधर में स्थित बीएसएफ फ्रंटियर हेडक्वार्टर के बाहर देर रात अचानक धमाकों से हड़कंप मच गया। तेज आवाजों के कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

जालंधर में हुए स्कूटर ब्लास्ट में एक कूरियर कर्मी घायल हो गया है। धमाके के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेर लिया गया। बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमाके कैसे हुए और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

May 7, 2026 5:53 p.m. 399
#ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर रोक मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यताएं चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता, कई सौगातें किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया पवित्र प्रस्थान