Author : Deepak Jaswal Gagret
दौलतपुर मंडल के भाजपा कार्यालय चलेट में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ‘वन बूथ–टेन यूथ’ अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह ने की, जबकि इस अवसर पर दौलतपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष अजय ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा गगरेट विधानसभा क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘वन बूथ–टेन यूथ’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 10 सक्रिय युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।
वक्ताओं ने कहा कि युवा मोर्चा की यह पहल युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ-साथ बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बैठक में जिला महामंत्री सनी पटियाल, जिला उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, महामंत्री राजीव परमार, विवेक शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर, करण ठाकुर, अमरीक सिंह, सौरभ धीमान, मीडिया प्रभारी अमित राणा, रजत कुमार, रितिका जरियाल, रेनू बाला, रितिक चौधरी और रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो ...
Ram Mandir Donation Case में आज SIT Final Report आने की संभावना। चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट न
15 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, भरवाने से पहले ...
15 July Petrol Diesel Price: देशभर में Fuel Rates जारी। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत प्रमुख श
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का आगाज आज, जीत के इरादे से उतरेगी ...
India vs England ODI Series का पहला मुकाबला आज। रोहित-विराट की वापसी के साथ टीम इंडिया जीत के इरादे
लगातार हार के बाद भारतीय टीम पर बीसीसीआई की नजर, कप्तान और क...
England T20 Series में हार के बाद BCCI भारतीय टीम के प्रदर्शन की जांच करेगा। कप्तान Shreyas Iyer और
कांगड़ा के शाहपुर में पुलिस थाने के बाहर गिरे बुजुर्ग, अस्पत...
Kangra News: शाहपुर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से मौत, Police ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत क