Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
ऊना जिले में जनगणना-2026 के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह देश और राज्य के विकास की मजबूत आधारशिला है, जिससे भविष्य की योजनाओं की दिशा तय होती है।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2026 के प्रथम चरण का आयोजन 16 जून से 15 जुलाई तक किया जाएगा। इसके साथ ही नागरिकों की सुविधा के लिए स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है, जिसके तहत लोग 1 से 15 जून तक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।
यह व्यवस्था लोगों की भागीदारी बढ़ाने और प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए शुरू की गई है। उपायुक्त ने बताया कि स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करने के बाद नागरिकों को एक विशेष पहचान आईडी प्राप्त होगी, जिसे घर-घर सर्वेक्षण के दौरान आने वाले प्रगणक को दिखाना होगा। इससे डेटा संग्रह प्रक्रिया और अधिक सरल और तेज हो जाएगी।
इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से परिवार, आवास, सुविधाओं और अन्य आवश्यक जानकारियों का संकलन करेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान एकत्र की गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल विकास और नीति निर्माण के लिए किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि इस चरण में प्राप्त आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सही और सटीक आंकड़ों के आधार पर ही योजनाओं को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाया जा सकेगा। जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए ऊना में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया गया है।
इसमें उन्हें डिजिटल उपकरणों के उपयोग और डेटा संग्रह की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। उपायुक्त ने स्वयं भी स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेकर लोगों को प्रेरित किया और सभी से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सही जानकारी देश के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
पालमपुर में वृद्धजनों के सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन का दिया स...
Palampur News: ब्रह्माकुमारी आश्रम में वृद्धजनों के सम्मान पर विशेष कार्यक्रम हुआ। राधा सूद, आईएएस च
मंडी के भरगांव के डॉ. आशीष ठाकुर बने न्यूरोसर्जन, क्षेत्र मे...
मंडी के भरगांव निवासी डॉ. आशीष ठाकुर ने AIIMS Delhi से विशेषज्ञ शिक्षा प्राप्त की। अब श्री हरिहर हॉस
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि