Post by : Himachal Bureau
बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के शव के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है।
मृतक की पहचान राम लाल के रूप में हुई है, जो गांव ठेड़ा (लौदीमाजरा) का रहने वाला था और ब्राह्मण बेली खेड़ा में एक निजी कंपनी में काम करता था। परिवार के अनुसार, 18 मार्च को वह रोज की तरह काम पर गया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा।
रात के समय रामलाल ने फोन पर बताया कि वह पंचकूला गया है और जल्द लौट आएगा, लेकिन इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। 20 मार्च को पुलिस ने सूचना दी कि रामलाल का शव भटौलीकला रोड पर नैना अपार्टमेंट के पास सड़क किनारे पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद मामले में नया मोड़ आया, जब मृतक के पिता जगदीश चंद ने पुलिस को शिकायत दी।
शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि 18 मार्च की शाम रामलाल ट्रक यूनियन बरोटीवाला गया था, जहां उसकी मुलाकात विनोद कुमार और बहादुर सिंह से हुई। आरोप है कि तीनों ने नशीले पदार्थ का सेवन किया, लेकिन विनोद और बहादुर ने जानबूझकर रामलाल को ज्यादा मात्रा में नशा दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
परिजनों का यह भी आरोप है कि दोनों आरोपियों ने 19 मार्च की रात को रामलाल के शव को ट्रक में डालकर नैना अपार्टमेंट के पास सड़क किनारे नाले में फेंक दिया, ताकि यह घटना दुर्घटना जैसी लगे और असली सच छिप जाए।
पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और 238 (सबूत मिटाना) तथा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स