Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज शिमला की स्नातकोत्तर छात्रा डॉ. नितिका नरयाल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने अपनी मेहनत और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर प्रतिष्ठित सम्मान हासिल कर संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन किया है। डॉ. नितिका नरयाल को इंडियन एसोसिएशन ऑफ पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री की ओर से Gold Medal और प्रतिष्ठित डॉ. एस.एस. हिरेमठ एंडोमेंट अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें एमडीएस (पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री) पाठ्यक्रम में देशभर में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया।
गोवा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान यह पुरस्कार प्रदान किया गया। डेंटल कॉलेज शिमला के विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. विनय भारद्वाज ने डॉ. नितिका नरयाल की ओर से यह सम्मान प्राप्त किया। पुरस्कार के रूप में उन्हें स्वर्ण पदक, प्रशस्ति प्रमाण पत्र और 4 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। डॉ. विनय भारद्वाज डॉ. नितिका नरयाल के पीजी गाइड भी हैं और उन्होंने उनकी इस सफलता में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया है।
डॉ. नितिका नरयाल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग के सभी शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और लगातार मेहनत से वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं। यह पहली बार नहीं है जब डॉ. नितिका ने अपनी प्रतिभा साबित की है। इससे पहले भी उन्होंने डेंटल कॉलेज शिमला से बीडीएस की पढ़ाई टॉपर के रूप में पूरी की थी।
Read Also: चंबा में मुख्यमंत्री सुक्खू का सम्मान, कांग्रेस पदाधिकारियों ने भेंट की थाल टोपी
डेंटल कॉलेज शिमला के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) योगेश भारद्वाज ने डॉ. नितिका नरयाल को इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. नितिका की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने और अपने क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। डॉ. नितिका की इस उपलब्धि को Shimla News, Dental College Shimla, Dental Student, Gold Medal Award, Himachal News और Public Health Dentistry से जुड़ी बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। उनकी मेहनत और उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट