शिमला में चिट्टा तस्करी पर कार्रवाई, तीन गिरफ्तार, युवती भी शामिल
शिमला में चिट्टा तस्करी पर कार्रवाई, तीन गिरफ्तार, युवती भी शामिल

Post by : Khushi Joshi

Dec. 5, 2025 12:51 p.m. 3623

शिमला पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान तेज कर रही है। जहां एक ओर लोगों को नशे के खतरों से जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर तस्करी करने वालों को पकड़ने में भी पुलिस लगातार सफलता हासिल कर रही है। इसी कड़ी में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चिट्टा बरामद किया है, जिनमें एक युवती भी शामिल है।

पहला मामला ढली थाना क्षेत्र में सामने आया। पुलिस टीम माशोबरा-2 लिंक रोड से तलाई ज़ीरो प्वाइंट की ओर गश्त कर रही थी, तभी एक व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ। तलाशी लेने पर उसके पास से 6.560 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान 39 वर्षीय कुलदीप कुमार उर्फ ‘बॉस’ निवासी ओडू, जिला शिमला के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरा मामला छोटा शिमला थाना के अंतर्गत सामने आया। पुलिस की स्पेशल सेल ने लोअर विकासनगर स्थित सुद निवास क्षेत्र में कार्रवाई की। तलाशी में 5.560 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। यहां से पुलिस ने 22 वर्षीय अभिषेक शर्मा निवासी हमीरपुर और उसकी 19 वर्षीय साथी को हिरासत में लिया। दोनों वर्तमान में लोअर विकासनगर में किराये पर रह रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों से यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे नशा कहाँ से खरीद रहे थे और इसे किसके पास सप्लाई किया जाना था। पुलिस उनके बैंक लेनदेन की जांच कर रही है तथा मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि उनके संपर्कों और नेटवर्क का पूरा खुलासा हो सके।

पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी की जड़ तक पहुंचना और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को बेनकाब करना अभियान का मुख्य लक्ष्य है। नियमित निगरानी और अचानक छापेमारी के जरिए शहर में चिट्टा तस्करी पर सख्त लगाम लगाने का प्रयास जारी रहेगा।

लगातार हो रही गिरफ्तारियों से साफ है कि पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और युवाओं को इस खतरनाक लत से बचाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

#शिमला #हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #हिमाचल प्रदेश पुलिस
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का नाम रोशन सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर 51 हजार जुर्माना मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश