सुंदरनगर चाकूबाजी मामला: 24 घंटे में पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार, मंडी पुलिस की तेज कार्रवाई
सुंदरनगर चाकूबाजी मामला: 24 घंटे में पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार, मंडी पुलिस की तेज कार्रवाई

Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP

Jan. 1, 2026 11:47 a.m. 967

सुंदरनगर | मंडी सुंदरनगर उपमंडल के चमुखा क्षेत्र स्थित ‘द गार्डन ईव’ रेस्टोरेंट में हुई सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना में मंडी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जानलेवा हमले के इस मामले में पंजाब के पटियाला जिले से दो मुख्य आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

मामूली देरी बना खूनी संघर्ष की वजह: 

यह वारदात 30 दिसंबर की रात उस समय हुई, जब रेस्टोरेंट में खाना खाने आए चार लोगों के एक समूह ने ऑर्डर में हुई मामूली देरी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस समूह में एक किन्नर भी शामिल था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने रेस्टोरेंट के मालिक एवं सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी ललित भारद्वाज के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर कैश काउंटर के भीतर घुसकर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में ललित भारद्वाज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

पंजाब से दबोचे गए मुख्य आरोपी: 

घटना की गंभीरता को देखते हुए सुंदरनगर पुलिस के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव उर्फ जानी और वाहन चालक रशविन्द्र सिंह को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी: 

पुलिस अधीक्षक मंडी ने बताया कि इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।

एसपी मंडी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण : 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और जांच को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। रेस्टोरेंट कर्मचारी सचिन वर्मा के बयान के आधार पर सुंदरनगर थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #हिमाचल प्रदेश पुलिस #मंडी
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यताएं चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता, कई सौगातें किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया पवित्र प्रस्थान मणिमहेश यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य गुरु पूर्णिमा 2026: गुरु महिमा, आस्था और भारतीय संस्कृति का महान पर्व कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में जीता रजत पदक लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं का इंतजार जारी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदेश