Post by : Himachal Bureau
सुंदरनगर के जीरो चौक, बीबीएमबी चौक के पास, ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद के बाद एक कार को कथित तौर पर दो बार टक्कर मारने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार तेज रफ्तार जीप चालक ने पहले कार को पीछे से टक्कर मारी और फिर कार रोकने के बाद वापस आकर उसके अगले हिस्से में दोबारा जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक जीप लेकर मौके से फरार हो गया। कार में सवार चारों लोग सुरक्षित रहे, लेकिन वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार सुंदरनगर तहसील के गांव साईं निवासी अरुण कुमार अपने भाई अक्षय कुमार, विशाल और साहिल के साथ निजी काम से बीबीएमबी कॉलोनी गए थे। रात करीब 10:20 बजे वे कार से वापस लौट रहे थे। जीरो चौक के पास अरुण के भाई अक्षय ने आगे चल रही एक जीप को ओवरटेक किया। आरोप है कि इसके बाद जीप चालक ने तेज रफ्तार से कार का पीछा करते हुए उसे चालक की तरफ पीछे से टक्कर मार दी।
Read Also: बिलासपुर कोर्ट से पेशी के दौरान चिट्टे का आरोपी फरार, बस स्टैंड पर पकड़ा गया, 2 पुलिसकर्मी सस्पैंड
शिकायतकर्ता के अनुसार पहली टक्कर के बाद उन्होंने कार रोककर जीप चालक को आवाज लगाई। आरोप है कि चालक रुकने के बजाय अपनी जीप को पीछे लेकर आया और कार के अगले हिस्से में दोबारा जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। घटना में कार को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि उसमें सवार चारों लोगों को कोई चोट नहीं आई।
मामले की पुष्टि एसपी विनोद कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर सुंदरनगर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस फरार जीप चालक की पहचान करने में जुटी है और उसकी तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट