Post by : Himachal Bureau
कुल्लू: जिला कुल्लू में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की जान चली गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा कुल्लू-पीज मार्ग पर बढ़ाई नाला के पास उस समय हुआ जब एक टाटा सूमो वाहन लगभग 350 फुट गहरी खाई में जा गिरा।
जानकारी के अनुसार वाहन में सवार लोग शीला नाला पंचायत क्षेत्र के निवासी थे। पंचायत चुनाव में मतदान करने के बाद सभी शिरड़ गांव में आयोजित काहिका मेले में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बढ़ाई नाला के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहत दल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ढालपुर पहुंचाया गया। वाहन में कुल 12 लोग सवार थे, जिनमें से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित सात महिलाएं और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी अस्पताल और दुर्घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घायलों के बेहतर और त्वरित उपचार के निर्देश दिए।
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
वहीं पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि शुरुआती जांच में वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होने के बाद गाड़ी के खाई में गिरने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों को हर संभव सहायता और उपचार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,