Author : Rajesh Vyas
पालमपुर में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने की। बैठक में समारोह की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस का उपमंडल स्तरीय समारोह शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा मैदान, पालमपुर में आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान पुलिस, होमगार्ड, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों की मार्चपास्ट टुकड़ियां भाग लेंगी।
इस अवसर पर उपमंडल के स्कूल और कॉलेजों के छात्र देशभक्ति और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को दर्शाने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे, जो समारोह का मुख्य आकर्षण होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की जाएगी। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा, ताकि उनका सम्मान किया जा सके।
बैठक में महापौर नगर निगम गोपाल नाग, उपमहापौर राज कुमार, डीएसपी लोकेन्द्र नेगी, तहसीलदार पालमपुर साजन बग्गा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, नगर निगम, व्यापार मंडल और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर समारोह को सफल बनाने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,