Post by : Himachal Bureau
कांगड़ा जिले के ज्वाली क्षेत्र में बेसहारा सांड के हमले में जमा एक का छात्र सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना फारियां पंचायत के काठू मोहल्ला में हुई, जहां छात्र सड़क पर दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान सांड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में सांड का सींग छात्र की छाती में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मावा कुठेड़ निवासी सुमित कुमार पलोहड़ा स्कूल में पढ़ाई करने के साथ एक अकादमी में भी तैयारी कर रहा है। बताया गया कि वह सड़क पर दौड़ लगा रहा था, तभी अचानक बेसहारा सांड ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद कड़ियाल निवासी सुनील गुलेरिया ने घायल छात्र को ज्वाली अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।
Read Also: 6 माह की मासूम की मौत से सोलन में सनसनी, मां पर हत्या का आरोप, फिर खुद दी जान
टांडा में उपचार के बाद भी छात्र की स्थिति गंभीर बनी रही। इसके चलते चिकित्सकों ने उसे आगे के उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। छात्र को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया है।
घटना के बाद क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं के कारण राहगीरों और बच्चों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से बेसहारा बैलों को पकड़कर गौशाला भेजने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
ब्राहलड़ी और डुढाणा में जल्द बनेंगी संपर्क सड़कें, लगेंगे है...
हमीरपुर के ब्राहलड़ी और डुढाणा में संपर्क सड़कें व हैंडपंप जल्द बनेंगे। सुनील शर्मा बिट्टू ने स्कूल
सदियों पुरानी देव परंपरा के तहत चूड़धार रवाना हुए विजट महारा...
देवउत्थान एकादशी पर सरांह से चूड़धार रवाना हुए देव विजट महाराज, शिरगुल मंदिर में होगा पारंपरिक शाही
हमीरपुर महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रतियो...
Hamirpur News: राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के चार विद्यार्थियों ने जिला निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता
मेहलरू में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेग...
Hamirpur News: मेहलरू में PNB RSETI का 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेगा
हमीरपुर में रैपिडो की शुरुआत, बाइक टैक्सी से सफर करना हुआ आस...
Hamirpur Rapido Service: सुजानपुर, नादौन और भोटा तक बाइक टैक्सी की सुविधा से यात्रियों को नया विकल्प
करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में समर्थ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ...
हमीरपुर के Career Point University में समर्थ स्पोर्ट्स मीट 2026 शुरू। अभिनेता नितिन मेहता ने विद्यार
पालमपुर में वृद्धजनों के सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन का दिया स...
Palampur News: ब्रह्माकुमारी आश्रम में वृद्धजनों के सम्मान पर विशेष कार्यक्रम हुआ। राधा सूद, आईएएस च