Post by : Himachal Bureau
धर्मशाला: कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो महत्वपूर्ण कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए चिट्टा तस्करी से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में पालमपुर के एक पूर्व दोषी को 16.19 ग्राम चिट्टा सहित पकड़ा गया, जबकि दूसरे मामले में लंबे समय से फरार चल रही महिला तस्कर को पंजाब के जालंधर से हिरासत में लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कमलजीत पुत्र भारत भूषण निवासी गांव खिलडू, डाकघर बिंद्रावन, पालमपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी अपनी पिकअप गाड़ी में चिट्टा छिपाकर बेचने की तैयारी में था।
पुलिस ने मारंडा क्षेत्र में हनुमान मंदिर के समीप सड़क किनारे खड़ी पिकअप गाड़ी की तलाशी ली। जांच के दौरान चालक सीट के दाहिनी ओर बने पिलर के भीतर विशेष रूप से छिपाकर रखा गया 16.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर वाहन को भी कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में पुलिस थाना पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 और 25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी कमलजीत पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तीन मामलों में शामिल रह चुका है। वर्ष 2016 में उसके कब्जे से करीब डेढ़ किलो चरस बरामद हुई थी, जिसके बाद जिला एवं सत्र न्यायालय धर्मशाला ने उसे 11 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। बाद में नवंबर 2024 में उसे उच्चतम न्यायालय से जमानत मिली थी।
जमानत पर रिहा होने के बाद भी आरोपी की गतिविधियां पुलिस की निगरानी में थीं। हालिया मामले में उसकी कथित संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया।
उधर, 34 ग्राम चिट्टा और लाखों रुपये की नकदी बरामदगी से जुड़े एक अन्य मामले में फरार चल रही महिला तस्कर को भी पंजाब के जालंधर से हिरासत में लिया गया है। पुलिस दोनों मामलों में नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक रत्न ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर