Post by : Himachal Bureau
कांगड़ा, 17 सितंबर। जवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस थाना जवाली के तहत भलू पंचायत में एक घर में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। शिकायतकर्ता के अनुसार चोर घर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के गहने और लगभग एक लाख रुपये की नकदी ले गए। वारदात के दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरों और डीवीआर को भी चोर अपने साथ ले गए।मामले की सूचना मिलने के बाद जवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस घर में मौजूद साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार भलू पंचायत में शशि मोहल पत्नी प्रेम सिंह के घर को चोरों ने बुधवार रात निशाना बनाया। मकान मालकिन वर्तमान में दुबई में रहती हैं और उन्होंने सुरक्षा के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। ये कैमरे उनके मोबाइल फोन से जुड़े हुए थे। बताया गया कि बुधवार रात जब चोर घर के अंदर दाखिल हुए तो सीसीटीवी कैमरों से संबंधित सूचना और घंटी बजने लगी। इसके बाद मकान मालकिन ने तुरंत अपने रिश्तेदार को इसकी जानकारी दी। गुरुवार को रिश्तेदार घर पहुंचा तो मकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
Read Also: मणिमहेश यात्रा 2026: हड़सर से आगे 50-50 श्रद्धालुओं के समूह भेजे जा रहे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर घर की चारदीवारी फांदकर परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने मकान के मुख्य दरवाजे को खोलकर अंदर प्रवेश किया। दो मंजिला मकान के अलग-अलग कमरों में जाकर चोरों ने सामान खंगाला और उन्हें जो गहने तथा नकदी मिली, उसे लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने फोन पर बताया कि घर में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के गहने और एक लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी। हालांकि एक कमरे में रखे कुछ गहने सुरक्षित मिल गए हैं।
चोरों ने चोरी के दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नहीं छोड़ा। वारदात का कोई सुराग न मिले, इसके लिए कैमरों के साथ डीवीआर भी ले जाने की बात सामने आई है। इससे पुलिस के लिए सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। घर में मौजूद सामान और अन्य संभावित साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
इससे पहले पुलिस थाना जवाली के पनालथ पंचायत में करीब 21 लाख रुपये के गहनों और नकदी की चोरी का मामला सामने आया था। इसके बाद घाड़जरोट में दो घरों में चोरी का प्रयास किया गया था, लेकिन घरवालों के जाग जाने के कारण कथित तौर पर चोर सफल नहीं हो सके। इसके बाद नगरोटा सूरियां में भी चोरी की घटना सामने आई। अब भलू पंचायत में हुई इस बड़ी चोरी के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान तथा चोरी की गई संपत्ति बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट