आईटीआई बैजनाथ में लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के कैंपस साक्षात्कार में 95 युवाओं का चयन
आईटीआई बैजनाथ में लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के कैंपस साक्षात्कार में 95 युवाओं का चयन

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

March 19, 2026 5:41 p.m. 123

बैजनाथ के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में वीरवार को लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एल एंड टी) कंपनी ने कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया। इस बारे में जानकारी देते हुए संस्थान की प्रधानाचार्या रीता शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा हुआ और इसमें काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में लगभग 200 अभ्यर्थी शामिल हुए। कंपनी के अधिकारियों ने सभी उम्मीदवारों का अलग-अलग चरणों में चयन प्रक्रिया के तहत परीक्षण किया। इसके बाद 95 अभ्यर्थियों को मौके पर ही नौकरी के लिए चुन लिया गया और उन्हें नियुक्ति पत्र दे दिए गए। इससे चयनित युवाओं में खुशी का माहौल रहा।

प्रधानाचार्या ने बताया कि इस साक्षात्कार में आईटीआई के अलग-अलग ट्रेड्स के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो पूरी तरह मुफ्त होगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें कंपनी में पक्की नौकरी दी जाएगी।

संस्थान की प्लेसमेंट अधिकारी अनीता शर्मा ने बताया कि चयनित युवाओं को कंपनी लगभग 20 हजार रुपये प्रति माह वेतन देगी। इसके साथ ही रहने की सुविधा भी मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा कर्मचारियों को ईएसआई, पीएफ और अन्य जरूरी सुविधाएं भी मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को नौकरी दिलाने में बहुत मददगार साबित हो रहे हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को सीधे रोजगार मिलने का मौका मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को फायदा मिल सके।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #कांगड़ा समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
बिझड़ी के गांवों में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ हिमाचल सरकार का सख्त आदेश, कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड और सोशल मीडिया नियम लागू हिमाचल बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, 21 मार्च को सुक्खू सरकार पेश करेगी बजट हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, अध्यक्षों और सलाहकारों का कैबिनेट दर्जा खत्म, वेतन में 20% कटौती हिमाचल में कुदरत का कहर, भारी बर्फबारी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट भाजपा और कांग्रेस के बीच रोमांचक राज्यसभा चुनाव, कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध की नजदीकी जीत अनुराग ठाकुर ने नितिन नवीन को राज्यसभा सदस्य बनने पर दी बधाई मुख्य न्यायाधीश ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मंडी में नए न्यायालय भवन की शुरुआत की