Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा से देश की राजधानी दिल्ली तक की यात्रा अब पहले से अधिक सुगम होने वाली है। केंद्र सरकार ने जिले के रानीताल से अंब–ऊना–मैहतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) को फोरलेन बनाने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस परियोजना से संबंधित अधिसूचना भारत सरकार के गजट के माध्यम से जारी कर दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार कांगड़ा से रानीताल तक का मार्ग नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) पहले ही फोरलेन के रूप में विकसित कर चुकी है। इसके चलते इस हिस्से में यातायात व्यवस्था काफी सुचारू हो गई है और जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिली है। अब रानीताल से अंब, ऊना और मैहतपुर तक के राष्ट्रीय राजमार्ग को भी फोरलेन के रूप में विकसित करने की योजना को केंद्र सरकार की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।
एनएचएआई के अनुसार आने वाले समय में इस परियोजना की औपचारिक अधिसूचना जारी होने के बाद कांगड़ा जिले को ऊना और उससे आगे तक जोड़ने वाला एक निर्बाध और तेज रफ्तार कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इससे कांगड़ा की चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे बड़े शहरी केंद्रों तक पहुंच और मजबूत होगी। साथ ही पंजाब और हरियाणा से भी संपर्क बेहतर हो जाएगा।
अंब को हिमाचल प्रदेश को मैदानी इलाकों से जोड़ने वाला प्रमुख प्रवेश द्वार माना जाता है। फोरलेन बनने के बाद पालमपुर से चंडीगढ़ के बीच यात्रा का समय लगभग छह घंटे से घटकर करीब साढ़े तीन घंटे रह जाने की उम्मीद है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक, शिमला, कर्नल अजय सिंह बरगोती ने बताया कि इस फोरलेन परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी होने की संभावना है।
पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
इस फोरलेन के निर्माण से कांगड़ा जिले के पर्यटन क्षेत्र को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। धर्मशाला, मकलोडगंज, पालमपुर और बीड़ बिलिंग जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर महानगरों से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है। बेहतर सड़क संपर्क के कारण सालभर पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि होगी, जिससे आतिथ्य, परिवहन और अन्य संबंधित क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा।
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो ...
Ram Mandir Donation Case में आज SIT Final Report आने की संभावना। चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट न
15 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, भरवाने से पहले ...
15 July Petrol Diesel Price: देशभर में Fuel Rates जारी। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत प्रमुख श
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का आगाज आज, जीत के इरादे से उतरेगी ...
India vs England ODI Series का पहला मुकाबला आज। रोहित-विराट की वापसी के साथ टीम इंडिया जीत के इरादे
लगातार हार के बाद भारतीय टीम पर बीसीसीआई की नजर, कप्तान और क...
England T20 Series में हार के बाद BCCI भारतीय टीम के प्रदर्शन की जांच करेगा। कप्तान Shreyas Iyer और
कांगड़ा के शाहपुर में पुलिस थाने के बाहर गिरे बुजुर्ग, अस्पत...
Kangra News: शाहपुर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से मौत, Police ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत क