Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज वडोदरा के ICAI भवन में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर बुद्धिजीवियों, पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ एक विस्तृत संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बजट के प्रमुख प्रावधानों, प्राथमिकताओं और उनके दूरगामी प्रभावों पर गहन चर्चा की। उन्होंने बजट को समाज के सभी वर्गों के लिए समावेशी बताया और बताया कि यह बजट विशेष रूप से युवाओं की शक्ति और उनकी नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
अनुराग ठाकुर ने वडोदरा के एक प्राथमिक विद्यालय का दौरा भी किया, जहां उन्होंने स्थानीय सांसद हेमांग जोशी और अन्य गणमान्यों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के #ParikshaPeCharcha कार्यक्रम को सुना। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ संवाद किया और उन्हें परीक्षा, आत्मविश्वास और तनाव प्रबंधन से जुड़े सुझाव दिए। उन्होंने इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों में मनोयोग और अनुशासन विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014 से लेकर अब तक मोदी सरकार की बजट नीति समावेशी रही है। यह नीति किचन से लेकर कारखाने तक और गांव से लेकर शहर तक समाज के हर वर्ग की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इस बजट का केंद्र युवा हैं, क्योंकि देश की 140 करोड़ की आबादी में लगभग 65 प्रतिशत लोग युवा हैं। उनका कहना था कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति में यही युवा नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
ठाकुर ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पूंजीगत व्यय का लक्ष्य 12.2 लाख करोड़ रुपये रखने की जानकारी दी, जो पिछले वर्ष 11.2 लाख करोड़ रुपये था। उन्होंने कहा कि यह बजट मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई गति देगा। इसके साथ ही MSMEs, लघु और कुटीर उद्योगों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।
उन्होंने शैक्षणिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले एक दशक में हुई उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि अटल टिंकरिंग लैब, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, एम्स, एमबीबीएस और पीजी सीटों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। यह भारत के ज्ञान-आधारित विकास और शिक्षा क्षेत्र में नई ऊँचाइयों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए ठाकुर ने बताया कि बजट का 9.37 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए रखा गया है, जिसमें पांच लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11.36 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि लखपति दीदी योजना को शी-मार्ट से जोड़ने से ग्रामीण महिला उद्यमिता को नई दिशा मिलेगी।
कृषि और ग्रामीण विकास पर उन्होंने कहा कि कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय का संयुक्त बजट 4,35,779 करोड़ रुपये है, जिसमें कृषि के लिए 1.32 लाख करोड़ रुपये और किसानों की लागत घटाने के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक की उर्वरक सब्सिडी शामिल है। उन्होंने बताया कि यह बजट ग्रामीण विकास और किसान कल्याण की दिशा में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
ठाकुर ने खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया मिशन के विस्तार से जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही खेल विज्ञान और प्रौद्योगिकी का एकीकरण होगा। उन्होंने बजट में AVGC क्षेत्र को उद्योग का दर्जा देने का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे गेमिंग, एनीमेशन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में दस लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह बजट देश की विकास यात्रा को और गति देगा। उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह बजट उसी प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।
अनुराग ठाकुर ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की भूमिका को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने, तनाव घटाने और अनुशासन व मनोयोग विकसित करने में अत्यंत प्रभावी है। वडोदरा के विद्यालय में छात्रों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेना उनके लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रहा।
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलट...
Una-Nangal Highway पर गौवंश को बचाने के प्रयास में Truck अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर कचरा बिखरन
माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया ...
Jwala Ji Temple में मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु ने 1 किलो Silver Chhatra अर्पित किया। मंदिर में श्र
सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में...
सिरमौर में Wheat Procurement Season सफलतापूर्वक पूरा हुआ। 640 Farmers से करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं
पालमपुर में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन, खेती और कमाई पर ...
पालमपुर में KVA Training Program के तहत किसानों को Management, FPO, Nutrition Garden और Modern Farmi
E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई...
E20 Petrol को लेकर फैले दावों पर BPCL ने सफाई दी है। Company ने कहा कि Ants Attraction का दावा गलत ह
नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों मे...
NEET Exam के अभ्यर्थियों को HRTC Bus Travel में बड़ी राहत मिली है। Admit Card दिखाकर छात्र परीक्षा क
हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर वि...
International Yoga Day पर 21 जून को हमीरपुर में राज्य स्तरीय Event होगा। Synthetic Track Ground में