कर्नाटक चित्रदुर्ग में ट्रक-बस टक्कर, 10 यात्रियों की मौत
कर्नाटक चित्रदुर्ग में ट्रक-बस टक्कर, 10 यात्रियों की मौत

Post by : Khushi Joshi

Dec. 25, 2025 12:25 p.m. 3457

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे-48 पर गोरलाट्टू क्रॉस के पास ट्रक और प्राइवेट स्लीपर बस के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोग जिंदा जलकर मारे गए, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ। अंधेरी रात में अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चला गया और बस से जा टकराया। बस के पिछले हिस्से में टक्कर होने के कारण कुछ यात्री अंदर ही फंस गए और जलकर मारे गए। ट्रक ड्राइवर की भी मौत हुई है। हादसे में बस का ड्राइवर और क्लीनर सुरक्षित रहे। ट्रक चालक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और उसकी पहचान कुलदीप के रूप में हुई है।

आईजी (नॉर्थ ईस्ट) बीआर रविकांत गौड़ा ने बताया कि हादसे में बस में कुल 32 लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 21 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। 12 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें हिरियुर तालुक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जबकि आठ गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तुमकुरु शहर के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि और घायलों के लिए 50,000 रुपए की मदद की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

#ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके