Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
बाल विकास परियोजना नादौन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतें भरमोटी, गौना, बसारल, भदरोल, मझियार, कमलाह, किटपल, बदारन, झलाण, अमलैहड़, करौर और कलूर की मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वीरवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत एक प्रेरणादायक संवाद शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मान देना और समाज में बालिकाओं के सशक्तिकरण का संदेश देना रहा।
यह कार्यक्रम बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें वृत पर्यवेक्षक संजय कुमार, क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, 35 लोकल चैंपियन बेटियां तथा उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में उत्साह और गर्व का भाव देखने को मिला।
अपने संबोधन में बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने मेधावी बेटियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इन बेटियों की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां शिक्षा, खेलकूद और अन्य क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रही हैं और अपनी प्रतिभा से नई पहचान बना रही हैं।
संजय गर्ग ने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियों को शिक्षा के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक रूप से भी मजबूत बनने की आवश्यकता है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकें। उन्होंने बेटियों से निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की सभी लोकल चैंपियन बेटियों— अंशिका, कृतिका, अर्पिता, कनन शर्मा, आशिमा शर्मा, सिया, सेजल, पलक, आकांक्षा, सिमरन, शगुन ठाकुर, तानिया शर्मा, सृष्टि, पायल ठाकुर, ऋद्धिमा कुमारी, भूमिका, नैंसी सहित अन्य मेधावी छात्राओं को स्मृति चिह्न, नाम पट्टिका, मग, सेनीटेशन किट तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अभिभावकों ने भी बाल विकास परियोजना विभाग का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बेटियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का समापन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश को आत्मसात करने और समाज में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ किया गया।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर