स्वस्थ ग्राम–समृद्ध ग्राम कार्यक्रम में विधायक आशीष बुटेल ने किया लोगों को जागरूक
स्वस्थ ग्राम–समृद्ध ग्राम कार्यक्रम में विधायक आशीष बुटेल ने किया लोगों को जागरूक

Author : Rajesh Vyas

March 14, 2026 11:24 a.m. 2989

आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश के उपमंडल पालमपुर स्थित नच्छीर बंदला द्वारा ग्राम पंचायत पढ़ियारखर में आयुष ग्राम परियोजना के अंतर्गत “स्वस्थ ग्राम–समृद्ध ग्राम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्यातिथि आशीष बुटेल ने कहा कि आयुष पद्धति भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है, जो न केवल रोगों के उपचार में सहायक है बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाकर लोग कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने विभाग द्वारा आयोजित ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों में आयुर्वेद और योग के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग द्वारा एंटी नेटल और पोस्ट नेटल देखभाल, गर्भ संस्कार, स्वर्ण प्राशन, योग जागरूकता, संक्रामक रोगों से बचाव तथा आयुर्वेदिक आहार और घरेलू उपचार के बारे में जानकारी दी गई।

इसके अलावा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर, योग जागरूकता शिविर और आयुष मेले का आयोजन भी किया गया। मेले में जड़ी-बूटियों की प्रदर्शनी लगाई गई और औषधीय पौधों के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान विधायक ने अश्वगंधा का पौधा लगाकर लोगों को घरों में औषधीय पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एसडीएएमओ डॉ. तनुजा नागपाल, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. ईशा महाजन, डॉ. विजय करण सहित आयुष विभाग के कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का नाम रोशन सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर 51 हजार जुर्माना मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश