Post by : Mamta
प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में अहम बदलाव करते हुए पुलिस चौकी मुल्थान के क्षेत्राधिकार को बदलने की अधिसूचना जारी की है। जारी आदेशों के अनुसार अब पुलिस चौकी मुल्थान को पुलिस थाना बैजनाथ से हटाकर पुलिस थाना बीड़ के अंतर्गत शामिल कर दिया गया है। यह आदेश हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल द्वारा हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम 2007 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए, पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश के परामर्श से जारी किया गया है।
इस बदलाव के बाद पुलिस चौकी मुल्थान के अंतर्गत आने वाली कई ग्राम पंचायतें और गांव अब पुलिस थाना बीड़ के अधिकार क्षेत्र में माने जाएंगे। इनमें स्वाड, उंगाहर, मुजलिंग, बहधार, जुधार, लुवाई, पोलिंग, अंदरली मलांह, मुल्थान, धरमाण, कोठी कोहड़, बड़ाग्रा, बड़ा भंगाल सहित अनेक पंचायतें और गांव शामिल हैं। इससे क्षेत्र में पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। इस संबंध में प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह केके पंत ने आदेश जारी किए हैं।
इसी बीच प्रदेश सरकार ने मंडी जिला के नेरचौक क्षेत्र में नई पुलिस चौकी खोलने का भी फैसला लिया है। यह नई पुलिस चौकी पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत कार्य करेगी। अधिसूचना के अनुसार यह चौकी लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल, नेरचौक परिसर के भीतर स्थापित की जाएगी। इससे अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा। नई चौकी के अंतर्गत नगर परिषद नेरचौक के मंगरोटू, मगयाथल, नेर और डडौर सहित कई वार्ड शामिल किए गए हैं।
इसके अलावा हिमाचल सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग में दो नए सदस्यों की नियुक्ति की है। ऊना जिला के अंब निवासी एडवोकेट राकेश चौधरी और हमीरपुर जिला के भोरंज निवासी राजीव राणा को आयोग का सदस्य बनाया गया है। वहीं राज्य सरकार ने 2010 बैच के एचपीपीएस अधिकारी हितेश लखनपाल का एक बार फिर तबादला किया है। उन्हें ऊना से स्थानांतरित कर अब होमगार्ड की सातवीं बटालियन का कमांडेंट कुल्लू में नियुक्त किया गया है।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर