शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी में कई गिरफ्तार
शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी में कई गिरफ्तार

Post by : Himachal Bureau

Dec. 30, 2025 1:08 p.m. 2793

शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी में एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पंजाब से शिमला को चिट्टा सप्लाई करने वाले एक मुख्य आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सागर निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के बैंक खाते, कॉल डिटेल और अन्य सुराग खंगाल रही है। पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

पिछले सप्ताह शिमला के सदर थाना के तहत पुलिस ने 6.360 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपियों अंकुश उर्फ सुदामा और प्रवीण चौहान उर्फ बॉबी को भी गिरफ्तार किया था। पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को नशे की सप्लाई से जुड़े अहम सुराग मिले, जिनके आधार पर लुधियाना से आरोपी को पकड़ा गया।

हिमाचल के अन्य जिलों में भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अंब थाना में चार युवकों को 2.99 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक कार भी जब्त की गई। वहीं, डमटाल में गश्त के दौरान तीन युवकों से पौने दो किलो चिट्टा बरामद हुआ। पांवटा साहिब में 2.31 ग्राम चिट्टा के साथ दो तस्करों को दबोचा गया।

चंबा में पुलिस ने नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त में लगे दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिनकी नशीली दवाओं का बाजारी मूल्य 14 हजार रुपए आंका गया। वहीं, डलहौजी पुलिस ने 50.02 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। आरोपी की पहचान विकास निवासी पथियार, नगरोटा बगवां, कांगड़ा के रूप में हुई।

हिमाचल पुलिस का नशा माफियाओं के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी है और जल्द ही कई अन्य तस्करों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए चयन चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वीर कैद राधन शर्मा का सीडीएस से चयन, भारतीय सेना में बनेंगे लेफ्टिनेंट पंजाब बंद आज: मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, यातायात पर असर मणिमहेश यात्रा के लिए 25 अगस्त से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर रोक मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यताएं