डलहौजी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.564 किलो चरस बरामद
डलहौजी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.564 किलो चरस बरामद

Author : Ashok Kumar Chamba

Dec. 30, 2025 4:48 p.m. 4494

जिला चंबा के डलहौजी क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीती शाम करीब 7 बजे थाना डलहौजी की पुलिस टीम ने मैगी प्वाइंट लाहड़, राष्ट्रीय राजमार्ग NH-154A पर नियमित नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक टैक्सी कार को जांच के लिए रोका गया। कार में सवार तीन युवक पुलिस को देखकर घबरा गए, जिससे पुलिस को उन पर शक हुआ।

संदेह के आधार पर जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में चरस बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही 1 किलो 564 ग्राम चरस जब्त कर ली। इसके बाद तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनुज कुमार (39) निवासी गांव धरवास, रफीक मोहम्मद (34) निवासी गांव कुलुंडा और जगदीश शर्मा (36) निवासी गांव सरेला, तहसील चुराह के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इस कार्रवाई की पुष्टि एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने की है। उन्होंने बताया कि जिले में नशा तस्करी पर पूरी सख्ती बरती जा रही है और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का नाम रोशन सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर 51 हजार जुर्माना मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश