हमीरपुर में नया संयुक्त कार्यालय भवन बनाने की प्रक्रिया आरंभ
हमीरपुर में नया संयुक्त कार्यालय भवन बनाने की प्रक्रिया आरंभ

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

May 23, 2026 2:47 p.m. 1404

हमीरपुर, 23 मई: जिला मुख्यालय हमीरपुर में नए संयुक्त कार्यालय भवन (मिनी सचिवालय) के निर्माण के लिए आवश्यक औपचारिकताएं आरंभ की जा रही हैं। इस नए प्रस्तावित भवन में आम जनता से संबंधित अधिक से अधिक विभागों के कार्यालय स्थापित किए जाएंगे, ताकि नागरिकों को विभिन्न विभागों से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने हमीर भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि वर्तमान जिला सचिवालय और उसके आसपास के कई भवनों में विभाजित विभागों को अब नए मिनी सचिवालय के अलग-अलग ब्लॉकों में समेकित किया जाएगा। साथ ही शहर में अन्य स्थानों पर किराये के भवनों में कार्यरत विभागों को भी इस नए भवन में स्थान दिया जाएगा।

उपायुक्त ने सभी विभागों से आग्रह किया कि वे अपने कर्मचारियों की संख्या, कार्यालय संचालन की जरूरतें और नए भवन में आवश्यक स्थान का विस्तृत विवरण दो-तीन दिन के भीतर जिला प्रशासन को भेजें। इस प्रक्रिया का उद्देश्य भवन निर्माण के दौरान सभी विभागों की वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उचित योजना तैयार करना है।

बैठक में एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, सहायक आयुक्त चिराग शर्मा और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने नई योजना के कार्यान्वयन, भवन में स्थान आबंटन और समयबद्ध निर्माण को लेकर अपनी राय और सुझाव साझा किए।

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि यह परियोजना न केवल विभागों की कार्यक्षमता बढ़ाने, बल्कि जनता को बेहतर और सहज सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी डिमांड सही और समय पर प्रशासन को प्रेषित करें, ताकि भवन निर्माण प्रक्रिया में कोई देरी न हो।

इस नए संयुक्त कार्यालय भवन के निर्माण से हमीरपुर जिले के नागरिकों को सरकारी सेवाओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और सभी विभागों से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारतीय खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके