हमीरपुर में सड़क सुरक्षा बैठक, ब्लैक स्पॉट सुधार पर सख्त निर्देश जारी
हमीरपुर में सड़क सुरक्षा बैठक, ब्लैक स्पॉट सुधार पर सख्त निर्देश जारी

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

April 29, 2026 5:40 p.m. 133

जिला में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और सड़क सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जिले में जितने भी ब्लैक स्पॉट यानी दुर्घटना संभावित स्थान चिन्हित किए गए हैं, वहां तुरंत सुधार कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर छोटे-छोटे सुधार करके भी सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि इन सभी कार्यों के लिए पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके और सड़क हादसों को रोका जा सके। उपायुक्त ने साफ कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने, ज़ेबरा क्रॉसिंग बनाने और बस स्टॉप की स्पष्ट मार्किंग करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही पार्किंग और नो-पार्किंग जोन को सही तरीके से चिन्हित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि यातायात सुचारू रहे। बैठक में यह भी बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत डेढ़ लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए।

इसके अलावा यह भी निर्देश दिया गया कि हर घायल व्यक्ति का डेटा तुरंत ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज किया जाए, ताकि समय पर सहायता और रिकॉर्ड उपलब्ध हो सके। जिला सड़क सुरक्षा योजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई और भविष्य में सुधार के लिए सुझाव लिए गए। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह, एसडीएम संजीत सिंह, आरटीओ राजीव ठाकुर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन दीपक कपिल और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जिले में सड़क सुरक्षा को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
पालमपुर के कालीबाड़ी मंदिर के द्वार का जीर्णोद्धार, जल्द दिखेगा नया रूप सतलुज नदी में कूदे युवक का दो दिन बाद मिला शव, क्षेत्र में शोक ऊना में लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में पुलिस जुटी जोगिन्दर नगर की बेटी डॉ. नेहा बंटा को राष्ट्रपति से मिलेगा पीएचडी सम्मान शिमला में चिट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, बम लगाते समय युवक की मौत पालमपुर नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज, अधिकारियों को सख्त निर्देश बैजनाथ में बढ़ती गर्मी के बीच स्कूलों के समय बदले, नए निर्देश जारी