Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
चंबा जिले में पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए जिला प्रशासन ने शराब की बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चुनावी अवधि के दौरान जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होटल, ढाबे, कैटरिंग हाउस, शराब के ठेकों और अन्य सार्वजनिक या निजी स्थानों पर शराब बेचने, बांटने और परोसने पर रोक रहेगी। यह आदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों और हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम-1994 के तहत लागू किया गया है।
प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार पहले चरण के चुनावों के लिए 24 मई 2026 की शाम 3 बजे से लेकर 26 मई को मतगणना समाप्त होने तक शराब बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। दूसरे चरण के लिए यह रोक 26 मई की शाम 3 बजे से 28 मई तक और तीसरे चरण के लिए 28 मई की शाम 3 बजे से 30 मई 2026 तक लागू रहेगी। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को शराब बेचने या परोसने की अनुमति नहीं होगी।
इसके अलावा पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों की मतगणना के चलते 31 मई 2026 को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों और जिला मुख्यालय में भी शराब बिक्री और वितरण पूरी तरह बंद रहेगा। जिला प्रशासन ने पुलिस और संबंधित विभागों को सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं ताकि चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने लोगों से प्रशासन के आदेशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इन्हें शांतिपूर्ण माहौल में करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने पर छह महीने तक की जेल, जुर्माना या दोनों सजा का प्रावधान रखा गया है।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर