चम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.89 ग्राम चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार
चम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.89 ग्राम चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार

Author : Ashok Kumar Chamba

Dec. 25, 2025 6:06 p.m. 3341

चम्बा पुलिस ने चम्बा-खजियार मार्ग पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो युवकों को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मंगला के समीप हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक को जांच के लिए रोका गया। बाइक का नंबर एचपी 48बी-8124 बताया गया है।

पुलिस ने जब बाइक सवार युवकों से पूछताछ की तो वे घबरा गए, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 5.89 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कपिल शर्मा (26) और ऋतिक ठाकुर (29) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी गांव और डाकघर मैहला, तहसील व जिला चम्बा के रहने वाले हैं। इनमें से कपिल शर्मा शिक्षा विभाग में सरकारी कर्मचारी के रूप में कार्यरत है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

चम्बा पुलिस ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनिक मायूस