Author : Ashok Kumar Chamba
चंबा जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस कांग्रेस पार्टी द्वारा बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए लोकतंत्र, संविधान और जनकल्याण के मूल सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक एवं प्रदेश सरकार में दायित्वधारी सुरजीत भरमौरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करतार ठाकुर सहित जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पार्टी ध्वज फहराया और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी और यह एशिया व अफ्रीका में ब्रिटिश शासन के दौरान उभरने वाला पहला आधुनिक राष्ट्रीय आंदोलन था। उन्होंने कहा कि उन्नीसवीं सदी के अंत और विशेष रूप से 1920 के बाद महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की सबसे मजबूत आवाज बनकर उभरी और देश को आजादी दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।
नेताओं ने कहा कि कांग्रेस न केवल भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने वाली पार्टी रही, बल्कि उसने लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और कमजोर वर्गों के उत्थान की मजबूत नींव भी रखी। आजादी के बाद भी कांग्रेस ने देश के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़ी अनेक जनहितकारी नीतियों को लागू किया।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इतिहास, संघर्ष और बलिदानों को याद करते हुए यह संकल्प लिया कि वे कांग्रेस के सिद्धांतों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे। नेताओं ने कहा कि मौजूदा समय में कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और प्रदेश व देश के हित में कार्य करने का प्रण लिया।
ब्राहलड़ी और डुढाणा में जल्द बनेंगी संपर्क सड़कें, लगेंगे है...
हमीरपुर के ब्राहलड़ी और डुढाणा में संपर्क सड़कें व हैंडपंप जल्द बनेंगे। सुनील शर्मा बिट्टू ने स्कूल
सदियों पुरानी देव परंपरा के तहत चूड़धार रवाना हुए विजट महारा...
देवउत्थान एकादशी पर सरांह से चूड़धार रवाना हुए देव विजट महाराज, शिरगुल मंदिर में होगा पारंपरिक शाही
हमीरपुर महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रतियो...
Hamirpur News: राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के चार विद्यार्थियों ने जिला निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता
मेहलरू में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेग...
Hamirpur News: मेहलरू में PNB RSETI का 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेगा
हमीरपुर में रैपिडो की शुरुआत, बाइक टैक्सी से सफर करना हुआ आस...
Hamirpur Rapido Service: सुजानपुर, नादौन और भोटा तक बाइक टैक्सी की सुविधा से यात्रियों को नया विकल्प
करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में समर्थ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ...
हमीरपुर के Career Point University में समर्थ स्पोर्ट्स मीट 2026 शुरू। अभिनेता नितिन मेहता ने विद्यार
पालमपुर में वृद्धजनों के सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन का दिया स...
Palampur News: ब्रह्माकुमारी आश्रम में वृद्धजनों के सम्मान पर विशेष कार्यक्रम हुआ। राधा सूद, आईएएस च