Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे प्रदेश में गहरा आक्रोश और दुख फैल गया है। इस दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर दिया है और कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने मंडी के पुलिस अधीक्षक से इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट तुरंत मांगी है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसे कठोरतम सजा दिलाई जानी चाहिए, ताकि ऐसे अपराधों पर रोक लग सके।
विद्या नेगी ने यह भी कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों को रोकने के लिए समाज में जागरूकता जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा
चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता,...
चंबा मिंजर मेला 2026 के समापन समारोह में CM Sukhu शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन समेत कई विका