Author : Gopal Dutt Sharma
जिला सिरमौर के नोहराधार क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवामानल में ग्रीन पार्क स्टेडियम नर्सरी में दो दिवसीय डबल विकेट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल के माध्यम से जोड़ना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय शर्मा और कपिल शर्मा ने किया। पहले दिन प्रतियोगिता में लगभग 20 टीमें भाग लेकर उत्साह का प्रदर्शन किया। दर्शकों और ग्रामीणों की भारी उपस्थिति ने इस आयोजन को एक उत्सव का रूप दे दिया।
कपिल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि गांवों में खेल मैदानों की कमी युवाओं के लिए बड़ी चुनौती है और खेल को बढ़ावा देना आज की आवश्यकता है। वहीं, अजय शर्मा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं समाज में अनुशासन, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
इस आयोजन के माध्यम से “खेल खेलो, नशा छोड़ो — खेलेगा युवा, नशे से बचेगा युवा” का संदेश ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ग्रामीण युवाओं में उत्साह बढ़ाने और खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।
शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका...
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में Shubman Gill 157 रन बनाकर WTC में 3000 रन पूरे कर सकते हैं। ऐसा करने वाले व
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा