Author : Gopal Dutt Sharma
सिरमौर जिले के राजगढ़ नगर पंचायत चुनाव में रविवार को सभी सात वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हुई और दोपहर 3 बजे तक चली। इस दौरान मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 1982 मतदाताओं में से 1546 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल मतदान प्रतिशत 78% दर्ज किया गया, जो काफी अच्छा माना जा रहा है।
वार्ड नंबर-1 और वार्ड नंबर-6 में सबसे अधिक मतदान हुआ, जहां 84% लोगों ने वोट डाले। वहीं वार्ड नंबर-5 में सबसे कम 69% मतदान दर्ज किया गया। इसके बावजूद पूरे चुनाव के दौरान सभी वार्डों में शांति बनी रही और किसी भी प्रकार की विवाद या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
इस चुनाव का एक खास आकर्षण लोक निर्माण विभाग कार्यालय में बनाया गया महिला संचालित मतदान केंद्र रहा। इस बूथ पर पूरी मतदान प्रक्रिया महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित की गई, जिसे लोगों ने काफी सराहा। मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत रही। चुनाव प्रक्रिया के शांतिपूर्ण तरीके से पूरा होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली और मतदाताओं का सहयोग भी सराहा।
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा
चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता,...
चंबा मिंजर मेला 2026 के समापन समारोह में CM Sukhu शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन समेत कई विका