Author : Gopal Dutt Sharma
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में पिछले 36 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। लंबे समय से सूखे जैसी स्थिति झेल रहे किसानों और बागवानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है।
इस बारिश से गेहूं, जौ, सरसों, आलू, मटर और लहसुन जैसी फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। वहीं आड़ू, प्लम, सेब, खुमानी और कीवी जैसे फलदार पौधों में चल रही फ्लावरिंग के दौरान यह नमी उत्पादन बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है।
लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और पारा करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं चुड़धार की ऊंची पहाड़ियों में करीब 3 फुट बर्फबारी हुई है, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। हालांकि फिलहाल यह मौसम किसानों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है, लेकिन अगर बारिश लंबे समय तक जारी रहती है तो फसलों को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में किसान मौसम पर नजर बनाए हुए हैं।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बजट सत्र में पेश की हिमाचल के विकास और...
Himachal Budget 2026: CM Sukhu ने Development, Employment, Agriculture और Tourism योजनाओं से आम जनता
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नाली में मिला युवक का शव, पुलिस न...
Baddi, Barotiwala थाना क्षेत्र के नैना अपार्टमेंट के पास युवक का Suspicious Death, शव Postmortem के
डलहौजी में सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत, च...
Dalhousie के Jandari Ghat-Karelnu Road पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत और चार गंभीर Injured, पुलि