Rajgarh क्षेत्र में अचानक Rain, डेढ़ महीने बाद बदला मौसम

Post by : Himachal Bureau

सिरमौर जिले के राजगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह तक मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और कुछ ही समय में बारिश होने लगी।

करीब डेढ़ महीने से इलाके में बारिश नहीं हुई थी, जिससे सूखे जैसे हालात बन गए थे। इस लंबे Dry Spell के कारण किसान और बागवान काफी चिंतित थे। लेकिन रविवार को हुई बारिश से उन्हें काफी राहत मिली है।

इस बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। बागवानों का कहना है कि इस समय बारिश होना फलों के पौधों के लिए अच्छा माना जाता है।

कुछ क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है। हालांकि इससे ज्यादा नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि इससे फलदार पौधों की फ्लावरिंग और रबी की फसलों को फायदा मिल सकता है।

किसानों और बागवानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहा तो खेती और बागवानी को और लाभ मिलेगा। बारिश के बाद क्षेत्र में ठंडक भी बढ़ गई है और मौसम सुहावना हो गया है।

March 16, 2026 4:11 p.m. 345
#मौसम अपडेट #हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #सिरमौर
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बजट सत्र में पेश की हिमाचल के विकास और रोजगार की योजनाएं औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नाली में मिला युवक का शव, पुलिस ने जांच शुरू की डलहौजी में सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर नया उपकर, अनाथ बच्चों और विधवाओं के लिए मदद की योजना