Author : Gopal Dutt Sharma
नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजगढ़ प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 17 मई को नगर पंचायत राजगढ़ के सात वार्डों में मतदान होना है, जिसे शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसी कड़ी में अंबेडकर भवन में मतदान कर्मियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण और पूर्वाभ्यास सत्र आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया को सही तरीके से समझाना और उन्हें पूरी तरह तैयार करना था।
प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारियों और पोलिंग अधिकारियों को ईवीएम मशीन के संचालन की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि मतदान के समय ईवीएम कैसे काम करती है और मॉक पोल कैसे किया जाता है। इसके साथ ही कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और पूरी मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 48 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी को व्यावहारिक रूप से मतदान प्रक्रिया का अभ्यास भी कराया गया ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की समस्या न आए। एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर राज कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाएंगे।
प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्था सही रहे और मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
पालमपुर में लाइनमैन मोहन लाल की मौत पर HPSEBL ने जताया गहरा ...
HPSEBL ने Palampur हादसे में जान गंवाने वाले लाइनमैन के परिवार को राहत राशि दी, सुरक्षा नियमों के सख
हमीरपुर में एसडीओ राजेश धीमान ने कर्मचारियों संग मिलकर किया ...
Bhota Electricity विभाग के SDO राजेश धीमान ने खुद पोल पर चढ़कर काम किया, सेवा भावना और जिम्मेदारी से
पालमपुर में निष्पक्ष नगर निगम चुनाव के लिए मतदान कर्मियों को...
Palampur नगर निगम Election को लेकर मतदान कर्मियों का पूर्वाभ्यास आयोजित, निष्पक्ष मतदान और पारदर्शी