Paonta Sahib Kolar area में जली हुई लाश मिली, पुलिस जांच जारी

Post by : Himachal Bureau

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के कोलर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब करौंदा वाली घाटी के घने जंगल में एक महिला की अधजली लाश मिली। यह लाश लगभग 95 प्रतिशत तक जल चुकी थी, जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि महिला की हत्या कहीं और की गई होगी और बाद में उसके शव को इस जंगल में लाकर आग लगाई गई होगी ताकि पहचान छुपाई जा सके। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया। मौके पर डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर और माजरा थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है।

फॉरेंसिक विशेषज्ञ सबूत इकट्ठा कर रहे हैं ताकि इस मामले की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है, लेकिन अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई।

May 14, 2026 6:25 p.m. 402
#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #सिरमौर
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
चिट्टा मुक्त अभियान में युवाओं से सक्रिय योगदान की अपील, नरेश ठाकुर ने दिलाई शपथ रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों से लें नशामुक्त जीवन का अनमोल वचन चंबा नेगी राम हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, बिना सिम फोन से खुला राज सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए चयन