Nalagarh Land Dispute: 66 Bigha जमीन पर बड़ा Controversy

Author : Satish Kumar

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ क्षेत्र में 66 बीघा जमीन को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। यह मामला वार्ड नंबर 9 का है, जहां पीर बाबा दरगाह से जुड़ी जमीन पर कथित तौर पर अवैध निर्माण को लेकर माहौल गर्म हो गया।

जानकारी के अनुसार, इस जमीन पर बिना किसी अनुमति के निर्माण कार्य शुरू किया गया था। जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को मिली, वे मौके पर पहुंच गए और उन्होंने निर्माण कार्य को रोक दिया। इसके बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

इस पूरे मामले की खास बात यह रही कि सभी समुदायों के लोग, यानी हिंदू, मुस्लिम और सिख समुदाय, एकजुट होकर इस निर्माण के विरोध में सामने आए। लोगों ने साफ कहा कि जब तक जमीन की पूरी जांच और स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक किसी भी तरह का निर्माण नहीं होना चाहिए।

स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया और पूरे मामले को नियंत्रण में लिया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक जमीन की डिमार्केशन यानी निशानदेही और जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस जमीन पर कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

April 21, 2026 5:27 p.m. 365
#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #सोलन
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
फतेहपुर में शिक्षा, उद्योग और योजनाओं पर सीएम सुक्खू की बड़ी घोषणाएं सुजानपुर और भोटा में चुनावी माहौल, नामांकन से लेकर परिणाम तक पूरा कार्यक्रम तय हमीरपुर आरटीओ में 22 अप्रैल के सभी वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट फिलहाल स्थगित कांगड़ा बाईपास फोरलेन पर भीषण हादसा, कार पलटने से किशोर की मौत