Nalagarh Election 2026: महिला Polling Party की तैयारी तेज

Author : Satish Kumar

नगर परिषद नालागढ़ चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत 12 महिला पोलिंग पार्टियों की तीसरी रिहर्सल आयोजित की गई। इस दौरान महिला मतदान कर्मियों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई ताकि मतदान के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।

निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिला कर्मचारियों को EVM मशीन चलाने, मतदाता पहचान जांचने, मॉक पोल करवाने और मतदान के बाद सीलिंग प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई। इसके साथ ही चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को भी विस्तार से समझाया गया।

प्रशासन ने चुनाव को पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे करने शुरू कर दिए हैं। मतदान कर्मियों के लिए सुरक्षा, परिवहन और मतदान सामग्री की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी पोलिंग पार्टियां समय पर मतदान केंद्रों तक पहुंचें ताकि चुनाव प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके।

May 15, 2026 12:57 p.m. 357
#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #सोलन
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
चंबा में गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत कुल्लू की रहस्यमयी पार्वती घाटी में युवक गायब, तलाश में जुटी पुलिस टीमें क्रिकेट टिकट बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, पुलिस ने जारी की चेतावनी दिल्ली में CNG के दाम ₹2 बढ़े, पेट्रोल-डीजल के बाद महंगा हुआ ईंधन