नागौर की Jewelry Shop में Pigeon ने उड़ाई Gold Chain, मचा हड़कंप

Post by : Himachal Bureau

राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना कस्बे में एक अजीब और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ज्वेलरी दुकान में काम चल रहा था, तभी अचानक एक कबूतर दुकान के अंदर आ गया और काउंटर पर रखी करीब एक लाख रुपये कीमत की सोने की चेन को अपनी चोंच में दबाकर उड़ गया।

जब कबूतर ने उड़ान भरी तो गर्दन हिलने के कारण चेन उसके गले में उलझ गई। इसके बाद वह दुकान की छत पर जाकर बैठ गया। यह नजारा देखकर दुकानदार और वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि राहत की बात यह रही कि थोड़ी ही देर बाद कबूतर के गले से चेन छूट गई और वह छत पर ही गिर गई। दुकानदारों ने तुरंत चेन को सुरक्षित वापस ले लिया। इस घटना में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सर्राफा बाजार में इस तरह की घटना पहले कभी देखने को नहीं मिली। यह मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे एक बेहद अनोखा संयोग मान रहे हैं।

Feb. 7, 2026 4:15 p.m. 341
#ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
चिट्टा मुक्त अभियान में युवाओं से सक्रिय योगदान की अपील, नरेश ठाकुर ने दिलाई शपथ रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों से लें नशामुक्त जीवन का अनमोल वचन चंबा नेगी राम हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, बिना सिम फोन से खुला राज सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए चयन