Himachal Assembly में Reena Kashyap ने उठाए जनहित के अहम सवाल

Author : Gopal Dutt Sharma

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पच्छाद से विधायक रीना कश्यप ने जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने महिला कल्याण योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, सड़क निर्माण और प्रदेश के बजट को लेकर सरकार से तीखे सवाल किए और कई महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं।

रीना कश्यप ने एकल नारी और विधवा महिलाओं की गृह योजना की स्थिति पर जवाब मांगा। उन्होंने शगुन और कन्यादान योजना बंद होने पर नाराजगी जताई और ‘शुभ विवाह योजना’ में राशि बढ़ाने की मांग की।

विधायक ने छैला–नेरीपुल–यशवंत नगर सड़क परियोजना पर आभार जताया, लेकिन अन्य सड़कों के निर्माण की भी मांग की। उन्होंने सराहा और राजगढ़ अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी और सुविधाओं पर सवाल उठाए। इसके अलावा पत्रकारों के लिए दिए गए वादों को लेकर भी सरकार पर घेरा।

रीना कश्यप ने बजट को जनविरोधी बताते हुए कई सवाल उठाए और कहा कि बजट में जनता के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की जरूरतों और समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए। इस तरह विधायक रीना कश्यप ने विधानसभा में जनता के हित में मजबूत आवाज उठाई और कई मुद्दों पर स्पष्ट जवाब और कार्रवाई की मांग की।

March 25, 2026 6:33 p.m. 354
#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
नूरपुर में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 3 गाड़ियां जब्त धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 6 दिन में 900 करोड़ के करीब पहुंची कमाई आईसीसी टी20 रैंकिंग: सूर्यकुमार यादव आगे बढ़े, भारत की बल्लेबाजी फिर मजबूत लोअर कुल्लू किसान संगठन भुंतर की बैठक में शहर और बागवानी मुद्दों पर चर्चा