Author : Satish Kumar
दून विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड नंबर 11 मंधाला में चुनावी माहौल तेजी से गर्म हो गया है। यहां भाजपा समर्थित उम्मीदवार मान सिंह मेहता ने भारी जनसमर्थन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
नामांकन के समय बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। रैली में ढोल-नगाड़ों की गूंज, भाजपा के नारे और लोगों की भीड़ ने पूरे माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया। इस रैली में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
मान सिंह मेहता ने नामांकन के बाद कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य मंधाला वार्ड का समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र में युवाओं के लिए बेहतर रोजगार और अवसर उपलब्ध कराने पर काम करेंगे। साथ ही महिलाओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में पारदर्शी और बेहतर व्यवस्था स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जनता की समस्याओं को हल करना और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना उनका लक्ष्य है।
इस मौके पर उन्होंने भाजपा संगठन और जनता का आभार जताया। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का सहयोग और समर्थन उन्हें इस चुनाव में जीत दिलाएगा। स्थानीय लोगों में भी इस नामांकन को लेकर काफी उत्साह देखा गया और लोग इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।
पालमपुर में लाइनमैन मोहन लाल की मौत पर HPSEBL ने जताया गहरा ...
HPSEBL ने Palampur हादसे में जान गंवाने वाले लाइनमैन के परिवार को राहत राशि दी, सुरक्षा नियमों के सख
हमीरपुर में एसडीओ राजेश धीमान ने कर्मचारियों संग मिलकर किया ...
Bhota Electricity विभाग के SDO राजेश धीमान ने खुद पोल पर चढ़कर काम किया, सेवा भावना और जिम्मेदारी से
पालमपुर में निष्पक्ष नगर निगम चुनाव के लिए मतदान कर्मियों को...
Palampur नगर निगम Election को लेकर मतदान कर्मियों का पूर्वाभ्यास आयोजित, निष्पक्ष मतदान और पारदर्शी