बद्दी के बसंती बाग मार्केट में ट्रांसफार्मर स्पार्किंग से दो कारें जलकर खाक

Post by : Himachal Bureau

हिमाचल प्रदेश के बद्दी के बसंती बाग मार्केट में एक बड़ा आग हादसा हुआ। पार्किंग में लगे बिजली ट्रांसफार्मर से अचानक स्पार्किंग हुई, जिससे नीचे खड़ी दो कारों में आग लग गई।

देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग किस वजह से हुई।

April 20, 2026 6:41 p.m. 303
#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #बद्दी
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर रोक मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यताएं चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता, कई सौगातें