Author : Satish Kumar
बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर हरीपुर संडोली स्थित गुरुद्वारे के सामने “माँ लक्ष्मी फिलिंग स्टेशन” का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर दून के विधायक राम कुमार ने रिबन काटकर और श्री सुखमणि साहिब का पाठ करके पंप का विधिवत शुभारंभ किया।
पंप संचालक चौधरी मदनलाल ने बताया कि यहां पेट्रोल, डीजल और CNG के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग की सुविधा भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इससे स्थानीय लोग और हाईवे पर गुजरने वाले यात्री दोनों आसानी से ईंधन और चार्जिंग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
इसके अलावा पंप पर ग्राहकों के लिए पीने का पानी, फ्री एयर और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। चौधरी मदनलाल ने कहा कि पंप की सुविधाएं यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। नेशनल हाईवे पर स्थित होने के कारण यह पंप यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगा। यह पंप क्षेत्र के विकास और लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।
नूरपुर में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 3 गा...
Nurpur Police ने illegal mining के खिलाफ action लेते हुए 24 घंटे में 3 vehicles जब्त किए, बिना form
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 6 दिन में 900 करोड़ के करीब ...
Dhurandhar 2 ने Box Office पर शानदार कमाई करते हुए 6 दिन में 900 Cr के करीब पहुंच गई, Ranveer Singh
आईसीसी टी20 रैंकिंग: सूर्यकुमार यादव आगे बढ़े, भारत की बल्ले...
ICC T20 Ranking Update में India batting में टॉप पर, जबकि NZ-SA series के बाद bowling ranking में बड